सीतापुर, मई 18 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। रामपुर मथुरा इलाके में सोमवार को प्रेमी को बुलाने की जिद कर एक महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। करीब दो घंटे चढ़े हंगामे के बाद पुलिस ने युवकी के कथित प्रेमी को बाराबंकी से बुलवाया गया। इसके बाद महिला नीचे उतरी। वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने महिला से कोई संबंध न होने की बात कही।रामपुर मथुरा इलाके में लगे मोबाइल टॉवर पर सोमवार को एक महिला चढ़ गई। वह अपने प्रेमी को बुलाने के लिए कहने लगी। प्रेमी के न आने पर वह मोबाइल टॉवर से कूदने की धमकी देने लगी। यह भी पढ़ें- यूपी में टावरों पर चढ़ कूदने की धमकी देने का सिलसिला जारी, अब देवरिया और सीतापुर में ड्रामा कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कुछ ही देर में रामपुर मथुरा थाने से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। प...