प्रेमी को बुलाने की जिद पर टावर पर चढ़ी युवती; फोन पर बातचीत के बाद मानी, घंटो चला ड्रामा
बेल्थरारोड (बलिया), जून 14 -- बलिया जिले के बेल्थरारोड क्षेत्र में रविवार सुबह एक किशोरी के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेमी को बुलाने की जिद पर किशोरी गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसके प्रेमी से बातचीत कराई, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आई। बाद में पुलिस दोनों को थाने ले गई और समझाने-बुझाने के बाद छोड़ दिया। घटना उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, किशोरी और एक युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी बीच परिजनों ने किशोरी का विवाह किसी अन्य स्थान पर तय कर दिया।मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज किशोरी रविवार भोर में घर से निकल गई और गांव के पास स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.