सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में पिता द्वारा प्रेमी को जेल भेजवाए जाने से आहत एक युवती ने सोमवार को फांसी लगा ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तकरीबन 18 वर्षीय युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम सम्बंध था। इसकी जानकारी युवती के परिवारीजनों को हुई। युवती के परिवारीजनों ने 12 फरवरी को युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज होने और उसके जेल चले जाने की सूचना मिलने पर युवती काफी आहत हुई। युवती रविवार को परिवार वालों के साथ शिवरात्रि पर मेला देखने गई थी। शाम को घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। रात में उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.