बांदा, सितम्बर 22 -- बांदा। कचहरी परिसर में मंगलवार को 24 वर्षीय एक युवती ने जमकर हंगामा किया। काफी दिन से फरार कथित प्रेमी अचानक मिला तो उसे जकड़कर अपने दुपट्टे से बांध लिया। प्रेमी युवक व उसके मामा ने उससे काफी छुड़ाने का प्रयास किया, पर युवती ने नहीं छोड़ा। अपने मोबाइल से जसपुरा थानाध्यक्ष को फोन कर बुलाया और प्रेमी को उसके हवाले कर दिया। आरोप लगाया कि युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर तीन साल तक यौन शोषण किया। अब शादी से मुकर रहा है। उसके खिलाफ जुलाई माह में जसपुरा थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज कराया था। वहीं पुलिस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। जसपुरा थाना व कस्बा एक मोहल्ला निवासी रिश्ते में मौसेरी बहन मंगलवार को कचहरी परिसर पहुंच गई।

अदालत के बाहर प्रेमी को पकड़ना अदालत में उसके प्रेमी की तारीख होने ...