प्रेमी को टुकड़े कर शव जमीन में गाड़ने के मामले में प्रेमिका समेत दस नामजद
गिरडीह, सितम्बर 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पहाड़पुर गांव में प्रेमी के टुकड़े कर शव को जमीन में गाड़ने के सनसनीखेज मामले में बेंगाबाद थाना में केस दर्ज हो गया है। मृतक के पिता मथुरा दास के आवेदन पर कांड संख्या 156/26 में 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद अभियुक्तों में पहाड़पुर निवासी जगदीश दास, उनकी पत्नी रेशमी देवी, पुत्री सपना कुमारी, पुत्र शंकर दास व उनकी पत्नी बबीता देवी, दिलीप दास, रामचंद्र दास, सहदेव दास, डीलो दास और गिरिडीह मुफ्फसिल के तेलोडीह गांव निवासी जितेंद्र दास (लड़की का जीजा) शामिल हैं। आवेदन के अनुसार मृतक मिथुन कुमार दास उर्फ कारु दास, जमुई जिला के बीचकोड़वा थाना क्षेत्र के गजही पंचायत के मोरियाडीह गांव का रहनेवाला था। यह भी पढ़ें- Gridih News: जमुई के किशोर प्रेमी को काटकर शव को जमीन में गाड़ा वह 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.