प्रेमी को जेल से छुड़ाने को रेलवे के टावर पर चढ़ी किशोरी
देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर बन रहे रेलवे के कवच टावर पर सोमवार की दोपहर एक किशोरी अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग को लेकर चढ़ गई। आरपीएफ और गौरीबाजार पुलिस के काफी प्रयास के बाद किशोरी टावर से उतरी। इसके बाद किशोरी को समझा-बुझाकर गौरीबाजार पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपने ननिहाल में गौरीबाजार थाना क्षेत्र में रहती है। वहां एक युवक से उसका प्रेम है। कुछ माह पहले वह किशोरी को लेकर फरार हो गया था। इस मामले में किशोरी के मामा ने अपहरण का केस गौरीबाजार थाने में दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- देवरिया में प्रेमी को जेल से छुड़ाने को रेलवे के टावर पर चढ़ी किशोरी अप्रैल 2026 में गौरीबाजार थाने की पुलिस प्रेमी को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.