प्रेमी को जेल से छुड़ाने की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी
कुशीनगर, मई 28 -- कुशीनगर। एक सप्ताह से जेल में बंद अपने प्रेमी को छुड़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को एक किशोरी हाटा नगर के एक वार्ड में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी गुरुवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे वार्ड के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने और उससे शादी कराने की मांग करने लगी। करीब 15 दिन पहले किशोरी अपने चचेरे भाई के साथ घर से चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद उसके पिता ने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व किशोरी को बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.