संवाददाता, मई 14 -- बांदा में घर में घुसे प्रेमी को पति ने देख लिया। इससे परेशान युवती ने जहर खा लिया। उसकी इलाज के दौरान रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23वर्षीय युवती ने सोमवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।देवर बोला- भाभी का लव अफेयर था जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। देवर ने बताया कि उसके बड़े भाई की यह दूसरी शादी है। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। बड़े भाई की उम्र अधिक है। इसी बीच उसकी...