पीलीभीत, जनवरी 25 -- पूरनपुर, संवाददाता। तीन दिन पहले घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने गृहस्वामी की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पति को नशे की गोली देने के बाद महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने प्रेमी के घर से आभूषण बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के गुडडू पुत्र कल्वे अहमद के घर से 21 जनवरी की रात चोरी हो गई थी। गुड्डू ने पुलिस को बताया कि घर से सोने-चांदी के आभूषण और लाखों की नकदी चोर ले गए हैं। एएसपी व्रिकम दहिया ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मुकदमा दर्ज करने के बाद एसओजी सहित चार टीमें घटना के खुलासे में लगाई गईं। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गुड्डू के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। 21 जनवरी की रात गुड्डू की पत्नी शबाना ने गा...