प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई हिस्ट्रीशीटर की हत्या; अफेयर का पता लगने पर पति ने पीटा था
संवाददाता, जुलाई 25 -- अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर इदरीस की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी नगमा और कथित प्रेमी सलमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की मां ने दोनों पर अवैध संबंधों के चलते हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव कुमखिया के पास मुरादाबाद रोड स्थित उमरी निवासी मोहम्मद असलम के आम के बाग में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। गला तीन जगहों से काटने के साथ ही शरीर और चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव मासूमपुर निवासी इदरीस पुत्र मोहम्मद अली के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.