मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- छपार थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रही 20 हजार की इनामी महिला को गिरफ्तार किया था। इनामी आरोपी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। छपार पुलिस ने इनामी महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है। सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व छपार क्षेत्र में एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान सलमान निवासी लिसाडी गेट जनपद मेरठ के रुप में हुई थी। सलमान की गोली मारकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु की थी। छपार पुलिस ने कु छ दिन पूर्व पुलिस मुठभेड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सलमान की पत्नी एक युवक से अवैध सं...