प्रेमी के साथ मां को आपत्तिजनक हालत में देखा; तो बेटे को ही मरवा डाला; ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू से गला रेता
हिन्दुस्तान टीम, जून 18 -- मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज में सात वर्षीय अंगदवीर की अपहरण के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां के कथित प्रेमी और एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित शर्मा ने अवैध संबंधों के खुलासे और बदनामी के डर से मासूम की हत्या कर दी। आरोपी ने मंगलवार दोपहर अंगदवीर का अपहरण किया और उसे हस्तिनापुर के जंगल में ले जाकर चाकू से गला रेतकर मार डाला। रामराज निवासी गुरुसेवक विदेश में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर अपने बेटे अंगदवीर के साथ रह रही थी। मंगलवार दोपहर घर के पास से वैगनआर कार में बच्चे का अपहरण कर लिया गया। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मीरापुर निवासी अर्पित शर्मा को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.