महाराजगंज, अप्रैल 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।सिद्धार्थनगर के मिश्रवलिया थाना क्षेत्र की एक विवाहिता दो सप्ताह पूर्व अपने रिश्तेदार के घर से गायब हो गयी थी। मामले में विवाहिता के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब कोल्हुई क्षेत्र के अपने प्रेमी के घर उसकी संदिग्ध मौत से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रेमी ने फोन कर पुलिस व महिला के पिता सूचना दी। महिला के पिता ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसओ अखिलेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...