बुलंदशहर, मई 1 -- थाने में बयान दर्ज कराने जा रही एक युवती की कार पर बुधवार को लोगों ने पथराव कर दिया। कार में युवती के साथ उसका प्रेमी भी सवार था। घटना की जानकारी से तनाव बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव हिमामबाद निवासी एक युवती करीब एक माह पूर्व नयाबांस निवासी युवक के साथ घर से चली गई थी, दोनों ने घर से जाकर शादी कर वीडियो बना लिया और युवती ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बुधवार को युवती अपने प्रेमी के साथ बुलंदशहर से थाने में बयान दर्ज कराने के लिए कार से आ रही थी। रास्ते में औरंगाबाद क्षेत्र के चरोरा के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.