प्रेमी के साथ फरार हुई युवती, चार पर रिपोर्ट
बांदा, जून 9 -- बांदा। बिसंडा थाने के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 19 वर्षीय बेटी एक जून को शाम तीन बजे घर से मुरवल कपड़ा खरीदने गई थी। उसके साथ उसकी सहेली नेहा भी गई थी। इसके बाद नेहा तो लौट आई, पर बेटी का कुछ पता नहीं चला। नेहा से पता किया तो उसने भी कुछ नहीं बताया। इसके बाद नेहा के मोबाइल फोन से काल आई। बबेरू के अहार गांव निवासी इंद्रजीत पुत्र बाबू ने बेटी के बारे में बताया। पता चला कि उसे प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया है। बेटी को भगवाने में पल्हरी निवासी देवमुनी पत्नी राजा, रामकरन, शिवकरन निवासी अहार का भी सहयोग रहा। पुलिस ने इंद्रजीत, देवमुनी, रामकरन, शिवकरन के खिलाफ अपहरण सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.