प्रेमी के साथ फरार नाबालिग बरामद
भागलपुर, जुलाई 9 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दिन पूर्व प्रेमी के साथ फरार हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन ठाकुरबाड़ी चौक से बरामद कर लिया। इस दौरान उसके साथ मौजूद पड़ोसी गांव के एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की का अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया तथा न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि विधि-विरुद्ध बालक को सुधार गृह भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.