देवरिया, सितम्बर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रेमी के साथ एक महिला के फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला आभूषण के साथ आठ लाख रुपये नकद व अपने बच्चों को भी ले गई है। पति ने इस मामले में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति अपनी पत्नी व दो बच्चों को शहर के एक मोहल्ले में किराये के कमरे में रखा था। बच्चे दोनों पढ़ाई करते हैं। महिला के पति का कहना है कि उसके घर संतोष यादव निवासी पचरुखी थाना बनकटा का आना जाना था। पत्नी से वह घंटों बात करता था। चार सितंबर को वह मेरी पत्नी व दोनों बच्चों को लेकर चला गया है। साथ ही जमीन खरीदने के लिए रखा गया आठ लाख रुपये नकद, आभूषण भी पत्नी साथ लेकर गई है। जब...