प्रेमी के साथ जाने वाली किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
मुजफ्फर नगर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरनगर/जानसठ जानसठ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने शनिवार सुबह अपने मामा के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया है कि 16 वर्षीय किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते एक माह पूर्व शामली के कैराना क्षेत्र निवासी युवक के साथ फरार हो गई थी। परिजनों ने थाना सिखेड़ा में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार को रुड़की से दोनों को बरामद कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया था, जबकि किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया था। किशोरी ने अपने परिवार वालों के साथ जाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को उसके मामा के सुपुर्द कर दिया था। शनिवार सुबह करीब 8 बजे किशोरी घर की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.