शाहजहांपुर, मई 2 -- कस्बा क्षेत्र में दवा लेने के बहाने घर से निकली एक महिला अपने प्रेमी के साथ जाने लगी, जिसे ससुराल पक्ष के लोगों ने रास्ते में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है, जिससे मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि थाना पुवायां क्षेत्र के एक गांव की महिला का करीब पांच वर्षों से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जानकारी होने पर दो माह पहले उसकी शादी बंडा क्षेत्र में कर दी गई थी। इसके बावजूद महिला प्रेमी के संपर्क में बनी रही। यह भी पढ़ें- विवाहिता प्रेमी संग फरार, पति ने लगाई गुहार शुक्रवार को महिला मायके से दवा लेने के बहाने बंडा पहुंची और प्रेमी को बुलाकर उसके साथ जाने लगी। खुटार रोड पर ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.