अमरोहा, जून 21 -- जोया। डिडौली क्षेत्र में एक कस्बे की युवती प्रेम-प्रसंग के चलते शनिवार को कोतवाली पहुंच गई। युवती ने पुलिस के सामने घर जाने से इन्कार कर दिया। प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। सूचना पर पुलिस ने युवती के परिजनों को भी बुला लिया। काफी देर तक चलती रही गहमागहमी के बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद वह स्वेच्छा से अपने परिजनों के साथ घर लौट गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि परिजन युवती को राजी कर अपने साथ घर ले गए थे। यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवती प्रेमी संग लापता यह भी पढ़ें- कोतवाली पहुंचा प्रेमी युगल, युवती शादी की जिद पर अड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...