रामपुर, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमी के साथ घर में रखा नकदी जेवर भी अपने साथ ले गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मिलकखानम थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी हुई है। गांव निवासी एक किशोरी दो दिन पूर्व रात को घर से गायब हो गई। सुबह परिजनों ने किशोरी को तलाश किया तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। घर की तलाशी लेने पर मालूम हुआ किशोरी घर में रखा डेढ़ लाख रुपया और जेवर भी अपने साथ ले गई। पूछताछ करने पर मालूम हुआ मुंडापांडे थाना क्षेत्र का युवक अपने साथी के साथ किशोरी को भगा ले गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.