फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मऊदरवाजा थाने के एक होटल में प्रेमी युवक के साथ ईद मनाने गयी लड़की को पकड़ लिया गया। मौका पाकर युवक फरार हो गया। सूचना पर हिंदूवादी नेता कई महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचे। हिंदूवादी नेताओं के दबाव में लड़की ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। मऊदरवाजा थाने के एक मोहल्ले की युवती का दूसरे वर्ग के युवक से प्रेम संबंध चल रहा है। ईद पर युवक अपनी प्रेमिका को एक होटल में ले गया। किसी तरह से यह जानकारी हिंदूवादी नेताओं को हुयी। हिंदूवादी नेता महिलाओं के साथ होटल में जा धमके। अफरा तफरी के माहौल के बीच में युवक मौके से भाग निकला। मगर महिलाओं ने युवती को पकड़ लिया और थाने ले आयी। तिकोना चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गये। इस बीच पुलिस युवती को थाना मऊदरवाजा लेकर गयी। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्...