देवरिया, अप्रैल 9 -- रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रेमी के शादी से मुकरने पर एक युवती ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच जहरीला पदार्थ खा लिया। यह देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पुलिस कर्मियों ने उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती का आपस में लगभग 5 वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों का घर बिल्कुल अगल-बगल है। इसके अलावा दोनों के पिता जिला मुख्यालय स्थित गोदाम पर एक साथ पल्लेदारी का काम करते हैं। 1 वर्ष पहले दोनों के प्रेम संबंध का पता परिजनों को चल गया। इस पर दोनों के परिजनों ने युवक और युवती को डांट-फटकार भी लगाया था। बावजूद इसके दोनों छिप-छिप कर एक दूसरे से मिलते रहे और उनका प्रेम परवान चढ़ता गया। करीब एक माह पूर्व प्रेमी ने युवती से रामपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.