प्रेमी के शादी से इनकार पर टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस के समझाने पर उतरी
कुशीनगर, मई 15 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज होकर शुक्रवार की सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले गई। थाना क्षेत्र की करीब 20 वर्षीय युवती का देवरिया निवासी एक युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक की युवती के गांव में रिश्तेदारी भी है। युवती युवक पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि युवक लगातार समय देकर बात टालता रहा। युवती का आरोप है कि गुरुवार को युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिससे वह आहत हो गई。 यह भी पढ़ें- इटाढ़ी में प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ गई युवती युवती का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.