आजमगढ़, अप्रैल 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम शादी से प्रेमी के इनकार करने पर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कप्तानगंज क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय युवती के परिवार के सदस्य गुरुवार शाम को गेहूं की फसल काटने के लिए खेत पर गए थे। उस समय युवती घर में अकेली थी। शाम करीब सात बजे जब परिजन घर लौटे तो कुछ देर बाद उसकी मां भोजन बनाने के लिए अंदर गईं। वहां टिनशेड के नीचे बेटी को दुपट्टे के फंदे से लटकता देख वह चीखने लगीं। यह भी पढ़ें- अपने प्रेमी से ऑनलाइन होकर प्रेमिका ने लगाई फांसी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में युवती को फंदे से उतारकर डॉक्टर के पास ले गए, जहां चि...