चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने प्रेमी के शादी से इंकार करने के बाद परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती नर्सिंग कोर्स के साथ एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस भी कर रही है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में दाखिल कराया। जहां से हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।युवती की मां के मुताबिक उसकी 19 वर्षीया बेटी का सरधुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले रिश्तेदार के बेटे से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिश्तेदारी और एक ही बिरादरी होने की वजह से दोनों पक्ष सहमत भी रहे है। किसी पक्ष ने कोई विरोध भी नहीं जताया। जब बेटी के साथ शादी करने के लिए उसके प्रेमी पर दबाव बनाया गया तो उसने इंकार कर दिया। खुद बेटी ने जब प्रेमी युवक से बात की तो उसने बातचीत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.