सिंगरौली, मार्च 11 -- मध्य प्रदेश के सिंगरौली में खौफनाक घटना सामने आई है। जिले के सरई थाना क्षेत्र में, अवैध प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या की, और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी। 8 मार्च को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि, रजनिया कटरा गांव के जंगल में सड़क किनारे, एक युवक का शव मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही निवास चौकी और सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान 24 वर्षीय अजय वैश्य निवासी ग्राम खंतरा थाना मझौली जिला सीधी के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.