अररिया, फरवरी 27 -- रानीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड के बौसीं थाना क्षेत्र के तमघट्टी गांव में मंगलवार की देर रात को प्रेम प्रसंग में हुई पिटाई के बाद बुधवार को युवक की मौत मामले में मृतक के पिता के बयान पर तमघट्टी गांव के 11 लोगों पर नामजद और 40 से 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसके साथ ही मामले में बौंसी पुलिस ने तीन नामजदों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए नामजदों में बौसीं थाना क्षेत्र के तमघट्टी निवासी गोल्डन सिंह पिता दिलीप सिंह, अंकित सिंह पिता भाष्कर सिंह और आशुतोष सिंह पिता दीनबंधु सिंह है। बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक अमर कुमार के पिता संजय दास के बयान पर 11 लोगों पर नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में बौसीं पुलिस ने तीन नामजदों को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.