प्रेमी के पहुंचने पर 25 घंटे बाद टावर से उतरी महिला
बलिया, जून 10 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में मंगलवार से जारी हाईवोल्टेज ड्रामा बुधवार को प्रेमी के पहुंचने के साथ ही समाप्त हो गया। करीब 25 घंटे तक 50 फीट ऊंचे टावर पर महिला पूरी रात बैठी रही। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों की सांसे अटकी रही। हालांकि महिला के सकुशल उतरने के बाद पुलिस और गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इलाके के लीलकर निवासी रामबहादुर बिंद की बेटी सोनी की शादी वर्ष 2006 में उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा निवासी सौरभ बिंद से हुई थी। बताया जाता है कि सौरभ बिहार के डेहरी ऑन सोन में निजी कार्य करता था। वहां उसकी पहचान शादीशुदा पूनम से हो गई। बताया जाता है कि पिछले करीब चार साल तक सौरभ और पूनम एक साथ रहे। इसी बीच कुछ दिनों पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.