देवरिया, अप्रैल 20 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। प्रेमी के धोखा देने से आहत होकर प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। वह अपने घर के छत पर बने टिन शेड से रस्सी का फंदा बनाकर लटक गई। सुबह जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। दोनों रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। बताया जा रहा है कि युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज के लिए एप्लीकेशन भी दे रखा था। यह भी पढ़ें- प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो नाबालिग प्रेमिका ने जहर खाकर दे दी जान हालांकि दोनों के एक ही गांव का होने के चलते परिजन दोनों के कोर्ट मैरिज के खिलाफ थे। शनिवार की रात भोजन करने के बाद युवती घर वा...