प्रेमी के दोस्त के साथ संबंध बनाने से इनकार पर किशोरी की हत्या, आधी रात बुलाने के बाद वारदात
नई दिल्ली, मई 25 -- यूपी में मिर्जापुर के पड़री क्षेत्र में प्रेमी और उसके दोस्त ने किशोरी की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर शव सूखे नाले में फेंक दिया। किशोरी के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। नाक, होंठ और गले पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार, किशोरी ने प्रेमी के दोस्त से संबंध बनाने से इनकार किया तो दोनों ने मिलकर हत्या कर दी। आधी रात भाभी के बगल में सोई किशोरी अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह कुछ लोगों ने थाना क्षेत्र के एक गांव में सूखे नाले में किशोरी का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर गांव की एक महिला ने शव की पहचान अपनी लापता 15 वर्षीय बेटी के रूप में की। महिला ने बताया कि शनिवार को किशोरी अपनी भाभी के साथ कमरे में सोई थी। रात लगभग 12 बजे वह कमरे से लापता हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.