रायबरेली, अप्रैल 5 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के थाना गुरुबख्शगंज क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवती अपने प्रेमी को जेल से छुड़वाने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। प्रेमिका ने मांग पूरी न होने पर उसने टॉवर से कूदकर जान देने की धमकी भी दी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवती का क्षेत्र निवासी एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने प्रेमी पर लड़की को फुसलाने और यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेमी के जेल जाने से नाराज युवती रविवार दोपहर मौका पाकर घर से निकली और गांव के बाहर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।युवती को टॉवर पर चढ़ता देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.