प्रेमी के घर रह रही किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत
आजमगढ़, जुलाई 21 -- लाटघाट (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर बेलकुंडा गांव में रविवार देर शाम प्रेमी के घर रह रही किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। पिता ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रसूलपुर बेलकुंडा गांव निवासी लकी पुत्र करन नोना का गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ प्रेम संबंध था। किशोरी के पिता का आरोप है कि चार माह पूर्व लकी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में उसने लकी के खिलाफ बड़हलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कुछ दिन बाद लकी के परिजनों के साथ समझौता हुआ कि किशोरी को सही सलामत वे अपने घर में रखेंगे। बालिग होने पर उसकी शादी करा दी जाएगी। लकी के परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.