बरेली, जनवरी 25 -- नवाबगंज। एक किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंचकर उससे शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो उसने खूब हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी और प्रेमी के पिता को थाने ले आई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी का पड़ोस में ही रहने वाले एक चालक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रविवार को किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच कर शादी की जिद पर अड़ गई। जिसका प्रेमी और उसके परिजनों ने विरोध किया तो किशोरी वहां हंगामा करने लगी। हंगामा देख किसी ने इसकी खबर डायल 112 को दी तो पुलिस मौके पर पहुंचकर किशोरी और प्रेमी के पिता को थाने ले आई। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास हो रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.