बाराबंकी, दिसम्बर 16 -- यूपी के बाराबंकी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम सहाबपुर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद कमरे से 30 वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोरखपुर के निगम संगम चौराहा के रहने वाले राज किशोर के बेटी ममता के रूप में हुई है। बताया गया है कि ममता का ग्राम सहाबपुर निवासी संदीप यादव से करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। खास बात यह है कि ममता और संदीप दोनों की पहले से शादी हो चुकी थी, इसके बावजूद उनके बीच संबंध बने रहे। संद...