बिजनौर, फरवरी 17 -- एक युवती ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर उसके घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद प्रेमी घर से फरार हो गया। पुलिस ने युवती मां की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किरतपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला छजूपुरा निवासी युवती का मोहल्ला बुद्धपाड़ा निवासी सुहैल से करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुहैल अब शादी से इनकार कर रहा है, जबकि प्रेमिका शादी की जिद कर रही थी। युवती मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात प्रेमिका सुहैल के घर पहुंच गई और शादी करने की बात कही। मना करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.