प्रेमी के घर नाबालिग दो छात्राओं ने लगाई फांसी, एक की मौत, दूसरी रस्सी टूटने से बची
सहारनपुर, अगस्त 14 -- यूपी के सहारनपुर में चिलकाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई एक घटना से लोग स्तब्ध रह गए। सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं दो छात्राएं एक के प्रेमी के घर पहुंच गईं। स्कूल से सूचना मिलने पर परिजन भी यहां पहुंच गए तो घबराहट में दोनों छात्राओं ने खौफनाक कदम उठा लिया। आत्महत्या के लिए एक ही रस्सी से लटक गईं। एक नाबालिग छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी रस्सी टूटने के कारण नीचे गिरने से बेहोश हो गई। दोनों के साथ तीसरी छात्रा ने भी स्कूल बंक किया था। वह अपने परिचित के साथ बेहट क्षेत्र में घूमते मिली। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन ने तीनों छात्राओं के स्कूल नहीं पहुंचने की सूचना परिजनों को दी थी। सहेलियों से जानकारी मिलने के बाद परिजन, आरोपी के मकान पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। अंदर मौजूद दोनों छात्राएं घबरा गईं। इसी बीच आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.