पीलीभीत, मार्च 27 -- युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफतार कर जेल भेज दिया। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का सुधाकर पुत्र राजाराम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुधाकर ने युवती को शादी का झांसा देकर अलग अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर टाल मटोल करने लगा। उसके बाद शदी करने से मना कर दिया। विरोध करने पर युवती को धमकाया। गुरुवार को युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने सुधाकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सुधाकर को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सुधाकर पुत...