नई दिल्ली, अगस्त 10 -- UP News: यूपी के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। बुढ़ाना पुलिस ने हत्या के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा व हत्या में इस्तेमाल गंडासा बरामद किया है। वहीं पुलिस ने मृतक तालिब की पत्नी को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी नसीम उर्फ तालिब पर शनिवार को बुढ़ाना में धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। जिसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मोहम्मद आकिल की तहरी...