बदायूं, अप्रैल 7 -- उझानी,संवाददाता। ननिहाल आई एक किशोरी देर रात प्रेमी के इशारे पर छत से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दरवाजा बंद होने के कारण उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया, जबकि परिजन उसे अस्पताल ले गए।मामला नगर के एक मोहल्ले का है, जहां रहने वाले एक परिवार ने बीमारी के कारण अपनी देखभाल के लिए भांजी को बुलाया हुआ था। इसी दौरान किशोरी की नजदीकी पड़ोस के एक युवक से बढ़ गई। बताया जाता है कि देर रात युवक ने घर के बाहर से इशारा कर उसे नीचे बुलाया। किशोरी नीचे जाने लगी, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी। ऐसे में जल्दबाजी में उसने छत के छज्जे से कूदने का फैसला कर लिया। छज्जे से कूदते ही वह सीधे गली में जा गिरी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।किशोरी के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आवाज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.