नई दिल्ली, मार्च 15 -- उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी की शादी रुकवा दी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और आखिरकार थाने में ही समझौते के बाद दूल्हा-दुल्हन को सात फेरे लेने पड़े। इस पूरे घटनाक्रम के चलते शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और देर तक हंगामा होता रहा। जानकारी के अनुसार काशीपुर क्षेत्र की एक युवती की शादी गदरपुर नगर स्थित एक मैरिज हॉल में तय थी। तय कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम के साथ मैरिज हॉल पहुंची और शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवती मैरिज हॉल में पहुंच गई और उसने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए शादी का विरोध शुरू कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि उसका दूल्हे के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध है और उसे धोखा देकर दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.