बांदा, अप्रैल 3 -- बांदा। संवाददाता प्रेमी की मौत के चार दिन बाद फंसने के डर से प्रेमिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। कॉल डिटेल से सच्चाई सामने आएगी।बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने गुरूवार की रात सूने घर में पंखा की हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। रात को खेत से घर लौटी मां ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा खोल कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतका के ताऊ ने बताया कि युवती की शादी तय हो चुकी थी। उसकी शादी समूह से करना था लेकिन तारीख नही मिल पा रही थी। बताया कि उसका पिता करीब सोलह वर्ष पहले घर से कही चला गया था। तब...