कुंडा (प्रतापगढ़), मार्च 30 -- UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से 'शोले' फिल्म के वीरू जैसा वाकया सामने आया है, लेकिन यहाँ पात्र बदल गए थे। बाघराय इलाके की एक युवती अपने प्रेमी के साथ हुई मारपीट और परिजनों के रवैये से इतनी क्षुब्ध हुई कि वह कुंडा कस्बे के मनगढ़ रोड पर स्थित एक ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। रविवार शाम करीब 4 बजे जब स्थानीय लोगों ने युवती को टावर की ऊंचाइयों पर देखा, तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सड़क पर हजारों की भीड़ जमा हो गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। युवती के टावर पर चढ़ने का वीडियो भी लोगों ने बनाया और खूब वायरल हो रहा है।क्या था पूरा विवाद? जानकारी के अनुसार, बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस युवती का पड़ोस के ही एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब युवती के परिजनों को इस बा...