फिरोजाबाद, मार्च 5 -- थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी की पत्नी, बहन सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि वह विगत तीन वर्ष से इमरान पुत्र इरफान निवासी रुकनपुरा के साथ आपसी सहमति से रिलेशन में थी। 2 मार्च को पीड़िता इमरान के घर गयी थी तो इमरान की पत्नी शहाना से कहा कि इमरान से बात करा दो। इसी बात को लेकर शहाना, इमरान की बहन, साली और अन्य लोगों ने महिला के साथ जमकर गाली गलौज कर मारपीट कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में पीड़िता का मोबाइल भी टूट गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...