छपरा, जून 30 -- पवन एक्सप्रेस से दरभंगा जा रही नाबालिग को छपरा जंक्शन पर आरपीएफ ने बचाया, चाइल्ड लाइन को सोपा छपरा, हमारे संवाददाता l प्रेमी की तलाश में घर से नाराज होकर दरभंगा जा रही नाबालिग लड़की को रेलवे सुरक्षा बल ने छपरा जंक्शन पर सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में काउंसिलिंग के बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया गया। यह घटना सोमवार की रात की बताई जाती हैl

आरपीएफ की कार्रवाई आरपीएफ को वाराणसी कंट्रोल से छपरा आरपीए पोस्ट के इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र के मालीगांव थाने में दर्ज गुमशुदगी के एक मामले की नाबालिग लड़की ट्रेन संख्या 11061 से यात्रा कर रही है। सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक आनंद मोहन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक विजय रंजन मिश्र, हेड कांस्टेबल सदरे आलम...