गोपालगंज, मार्च 6 -- भोरे, एक संवाददाता। भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी की तत्काल रिहाई की मांग कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती को गांव के ही एक लड़के से प्रेम करती थी। लेकिन लड़के के परिजनों ने दूसरी जगह उसकी शादी तय कर दी तथा तीन चार दिन पहले ही लड़के का इंगेजमेंट भी हो गया। इसके बाद गुरुवार की रात दोनों भागने की फिराक में थे। इसी बीच युवती के परिजनों ने युवक पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद प्रेमी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.