संवाददाता, अप्रैल 14 -- UP News: यूपी के महोबा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर कोतवाली क्षेत्र में पहाड़ के पास मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपियों ने प्रेमिका को घर से बुलाकर उसकी हत्या की है। शव के चेहरे और गले पर जिस तरह से चोटों के निशान हैं, उससे लग रहा है कि गला दबाकर उसे मारा गया है। बता दें कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था और 7 जुलाई को शादी होनी थी। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह एक युवती का शव पहाड़ के पास मिलने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त शहर के ही एक मोहल्ले की 19 वर्षीय युवती...