प्रेमी और प्रेमिका के बीच सड़क पर हुई मारपीट
गंगापार, जून 28 -- स्थानीय हाईवे पर रविवार की दोपहर एक युवती और एक युवक के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट युवक की पत्नी और उधर युवती की मां भी शामिल रही। लबे सड़क घंटों चले गाली और मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को थाने लेकर आई तो पता चला कि दोनों एक दूसरे के प्रेमी है और दोनों ने शादी भी की है। पुलिस ने सड़क पर मारपीट करने और शांतिभंग की धारा में युवक का चालान किया है। उधर युवती का आरोप है कि उक्त युवक पहले से शादीशुदा होने के साथ उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी किया और जब उसे पता चला कि युवक की पत्नी और बच्चे हैं तो प्रेमिका ने इसका विरोध किया। जिस पर युवती के साथ मारपीट हुई तो उसने फोन करके अपनी मां को बुला लिया और फिर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों नैनी थाना क्षेत्र के रहने वाले है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.