महाराजगंज, नवम्बर 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बे के एक निजी अस्पताल में कोठीभार थाना क्षेत्र की एक युवती का जबरन गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर युवती के प्रेमी और अस्पताल संचालक समेत तीन के विरुद्ध गर्भपात कराने व गैर इरादतन हत्या की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने दबोच लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती की मां ने बताया है कि उसकी बेटी का उम्र 20 वर्ष था। उसकी बेटी की एक युवक से जान पहचान थी। वह कभी-कभी उसके घर आता-जाता था। रविवार को वह और उसकी बड़ी बेटी गांव में मजदूरी करने गई थी। इस बीच दोपहर के समय उसकी छोटी बेटी को युवक निचलौल के एक निजी अस्पताल पर लेकर आया। वहां पर झोलाछाप और उसकी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.