सोनभद्र, मार्च 17 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क इलाके में स्थित प्रकाश गार्डेन रौप के पास मंगलवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। टॉवर पर चढ़ा चुर्क गांव निवासी राजकुमार लगातार हंगामा करता रहा और अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा। सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी अनहोनी से बचाने के लिए युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गए। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी प्रेमिका से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन किसी वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। इसी से नाराज होकर उसने यह खतरनाक कदम उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.